Nari Samman Yojana: मध्य प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी ने महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए एक नई योजना शुरू करने का ऐलान किया है. इस योजना का नाम नारी सम्मान योजना है. इस योजना के तहत राज्य की महिलाओं को सरकार हर महीने 1500 रूपए की आर्थिक सहायता प्रदान करेगी, साथ ही 500 रूपए में गैस सिलेंडर भी मुहैया कराएगी. यानि कुल मिलाकर महिलाओं को हर महीने 2000 रूपए की आर्थिक सहायता दी जायेगी.

नारी सम्मान योजना महिलाओं को मिलेंगे हर महीने 1500 रूपए
नारी सम्मान योजना की शुरुआत मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा 09 मई 2023 को छिंदवाडा जिले के परासिया में किया गया. इस योजना के तहत दी जाने वाली आर्थिक सहायता लाभार्थी महिलाओं के बैंक खाते में डीबीटी के माध्यम से प्रदान किया जाएगा. नारी सम्मान योजना के लिए आवेदन फॉर्म 9 मई से ऑफलाइन माध्यम से भरे जायेंगे. फॉर्म भरने के लिए महिलाओं को कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं होगी कांग्रेस के पदाधिकारी और कार्यकर्ता घर-घर जाकर नारी सम्मान योजना के के फॉर्म भरवाएंगे.
- जीवन जननी योजना महिलाओं को मिलेंगे 4000 रु प्रति माह
- लाडली बहना योजना मिलेंगे 12000 रु, ऐसे करें आवेदन
- लाडली लक्ष्मी योजना बेटियों को मिलेंगे 1 लाख 18 हजार रूपए
- स्वयं का कारोबार शुरू करने के लिए ऐसे लें 10 लाख का लोन
एमपी नारी सम्मान योजना संक्षिप्त विवरण
योजना का नाम | MP Nari Samman Yojana |
किसके द्वारा घोषणा की गई | पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ द्वारा |
योजना कब शुरू की गई | 09 मई 2023 |
लाभार्थी | राज्य की महिलाएं |
आर्थिक लाभ | हर महीने 1500 रूपए |
आवेदन प्रक्रिया | ऑफलाइन |
ऑफिसियल वेबसाइट | जल्द लांच की जाएगी |
किन महिलाओं को मिलेगा नारी सम्मान योजना का लाभ
- इस योजना का लाभ सिर्फ मध्य प्रदेश राज्य की स्थाई निवासी महिलाओं को मिलेगा.
- आवेदिका की आयु 18 से 60 वर्ष के बीच होनी चाहिए.
- सभी जाति, वर्ग की महिलाएं इस योजना में आवेदन करने के पात्र होगी.
- महिला का बैंक खाता आधार कार्ड से लिंक होना चाहिए एवं बैंक डीबीटी एक्टिवेट होनी चाहिए.
नारी सम्मान योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- निवास प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- आयु प्रमाण पत्र
- समग्र आईडी
- बैंक खाते की detail
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
- मोबाइल नंबर
नारी सम्मान योजना में आवेदन कैसे करें
मुख्यमंत्री नारी सम्मान योजना में आवेदन के लिए महिलाओं को कहीं भी जाने की आवश्यकता नहीं है. कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता घर-घर जाकर आवेदन फॉर्म भरेंगे. प्रदेश में कांग्रेस पार्टी के अस्तित्व में आने पर इस योजना का लाभ मिलना आरम्भ हो जाएगा.
Leave a Comment