सबसे पहले ग्रामीण विकास मंत्रालय की ऑफिसियल वेबसाइट nrega.nic.in में जाना होगा।

यहाँ Generate Reports- Job Card सेक्शन में जाना है।

इसके बाद आपको सभी राज्यों का नाम स्क्रीन पर दिखाई देगे। यहाँ आपको अपने राज्य का नाम सेलेक्ट होगा |

राज्य सेलेक्ट करने के बाद उस राज्य के अंतर्गत जितने भी जिले है, उसका नाम खुलेगा। 

अब आपको इस लिस्ट में आपको अपने जिले, ब्लॉक, ग्राम को सेलेक्ट करना है।

ग्राम सेलेक्ट करने के बाद स्क्रीन पर आपको अलग-अलग रिपोर्ट देखने के विकल्प दिखाई देगा।

हमें मस्टर रोल देखना है, इसलिए R2. Demand, Allocation & Muste Roll सेक्शन में जाना है।

इस के बाद यहाँ Muster Roll विकल्प को सेलेक्ट करना है।

अगले स्टेप में सबसे पहले वित्तीय साल सेलेक्ट करें।

इसके बाद Filled Muster Roll को सेलेक्ट करें। फिर कार्य का नाम चुनें जिसका मस्टर रोल आप देखना चाहते है।

कार्य का नाम सेलेक्ट करने के बाद एम एस आर संख्या चुनें।

आप का नाम एवं एम एस आर संख्या सेलेक्ट करेंगे, स्क्रीन पर आपको मस्टर रोल दिखाई देगा।

इसमें जॉब कार्ड धारक का नाम, कुल हाजिरी, प्रतिदिन मजदूरी, देय राशि, कुल नगद भुगतान आदि विवरण दिया गया है।

इस तरह आप बहुत आसानी से किसी भी कार्य का NREGA muster roll ऑनलाइन चेक कर सकते है।