Rajasthan Ration Card List 2022-23- राशन कार्ड की लिस्ट कैसे देखें?

राजस्थान राशन कार्ड लिस्ट में नाम देखना अब बहुत आसान है। आप घर बैठे अपने मोबाइल फ़ोन के द्वारा राशन कार्ड की लिस्ट देख सकते है और उसमे अपने नाम की जांच कर सकते है।

Rajasthan Ration Card List
Rajasthan Ration Card List

Rajasthan Ration Card 2020 Status

राशन कार्ड हम सभी के लिए जरुरी दस्तावेज है। यदि अपने अभी तक अपने राशन कार्ड के आवेदन नहीं किया है तो जल्द से जल्द आवेदन कर लें, ताकि आप भी राशन कार्ड से मिल रही सभी सुविधाओं का लाभ ले सकें। हाल ही में खाद्य और नागरिक आपूर्ति विभाग, राजस्थान ने राजस्थान राशन कार्ड सूची 2020 (जिला वाइज) जारी की है।

जिन लोगों ने इस ration card online rajasthan में आवेदन किये है वह राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) की पात्र सूची में अपना नाम देख सकें है। राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (एनएफएसए) की पात्र सूची में नाम देखने के लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। राजस्थान के आधिकारिक पोर्टल food.raj.nic.in पर आप ऑनलाइन आवेदन भी कर सकते है।

राजस्थान राशन कार्ड का उद्देश्य क्या है?

राजस्थान राशन कार्ड का मुख्य उद्देश्य है कि गरीब परिवार और आर्थिक रूप से कमजोर लोगो के लिए खाद्य सामग्री बहुत कम दामों पर उपलब्ध करवाई जाये। इसके अलावा उन्हें सारी योजनाओ का भी लाभ भी राशन कार्ड के द्वारा दिया जाता है।

राजस्थान में राशन कार्ड गरीब और आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए एक महत्वपुर्ण दस्तावेज है, जो राज्य के अधिकांश सरकारी संस्थानों और गैर सरकारी संस्थानों का लाभ उठाता है। नए राशन कार्ड के लिए आवेदन करने के बाद आवेदक आधिकारिक वेबसाइट पर अपने आरसी (Rajasthan ration card status) आवेदन की स्थिति की जांच कर सकता है।

ऐसे देखें Ration Card Online Rajasthan लिस्ट 2020-21

अब लोग आसानी से अपने राशन कार्ड के बारे में पता कर सकते है। यहाँ आप एपीएल बीपीएल सूची में अपना नाम देख सकते है, इसके लिए आपको कुछ स्टेप को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले लाभार्थी को राजस्थान राशन कार्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
  • या फिर दी गई https://food.raj.nic.in/District KindCategoryDetails.aspx लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपके सामने जिलेवार सूची / राशन कार्डों की गिनती आ जाएगी।
  • आप अपने जिले का चुनाव करना है। और संबंधित क्षेत्र के अनुसार संबंधित ग्रामीण / शहरी लिंक पर क्लिक करना है।
  • चयन विकल्प पर क्लिक करने के बाद आपके सामने नगरपालिका / ब्लॉक की सूचि दिखाई देगी, इसमें आपको संबंधित ब्लॉक / नगरपालिका विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब आपके सामने पंचायत / वार्ड – राशन कार्ड की वार सूची खुल जाएगी। इसमें आपको वार्ड / पंचायत टैब का चयन करना है। इसमें सभी एफपीएस नाम की एक सूची दिखाई देगी। उसमे आपको क्लिक करना है।
  • इस तरह आप राशन कार्ड लिस्ट देख सकते है।

राशन कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट जाना है।
  • उसके बाद आपको “महत्वपूर्ण लिंक” अनुभाग में “राशन कार्ड और वितरण विवरण” का चयन करना है।
  • अब एक नया पेज खुलेगा जिसमे आपको “जिला” नाम दर्ज करना है। यहाँ आप रहते हो उस जिले नाम दर्ज करना है।
  • उसके बाद आपको राशन कार्डधारक का “नाम” और अन्य विकल्प को इसी तरह भरना है।
  • अब आप खोजे बटन क्लिक कर देना है।
  • खोजे बटन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने फिर, एक समान नामों की सूची आपको दिखाई देगी, अब इसे माता और पिता के नाम से पुष्टि करनी है।
  • इसके बाद आपको राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करना है।
  • जैसे आप राशन कार्ड नंबर पर क्लिक करते है तो आपके सामने आपका राशन कार्ड खुल जायेगा। आप इस राशन कार्ड को डाउनलोड कर सकते है।

About the author

SinghParamjeet

Yes, I am the owner of IndiaGovtYojana website. Love to help everyone by sharing informative content such as Sarkari Yojana, Agriculture & Education News and Central & State Government Schemes.

Leave a Comment